{"_id":"69aeb85e8451d93e3e044104","slug":"up-youth-beaten-to-death-at-moradabad-railway-station-premises-sonu-used-to-sell-water-on-the-platform-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्लेटफार्म पर पानी बेचता था साेनू, दोस्तों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्लेटफार्म पर पानी बेचता था साेनू, दोस्तों पर शक
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक खंडहर में मिला है। जांच अधिकारियों को उसके दोस्तों पर शक है। वह मूल रूप से संभल का रहने वाला था।
मुरादाबाद रेलवे परिसर में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव प्लेटफॉर्म पांच के पास केजीके पुल के सामने खंडहर में मिला। उसकी पहचान संभल के हातिम सराय निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू कुमार कांशीराम नगर में रहता था और रेलवे स्टेशन पर पानी बेचता था।
Trending Videos
उसके चेहरे, पीठ और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सोनू को बेरहमी से पीटा गया। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शक है कि इस घटना को सोनू के साथ रहने वाले युवकों ने ही अंजाम दिया है। पुलिस अब इन संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।
खंडहरनुमा इमारत में मिला शव
सोनू कुमार का शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच के पास स्थित खंडहरनुमा इमारत में मिला। उसके चेहरे, पीठ और सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है।

पुलिस को दोस्तों पर शक
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस को शुरुआती जांच में सोनू के साथ रहने वाले कुछ युवकों पर संदेह है।