सब्सक्राइब करें

टी-20 जीत का जश्न: मुरादाबाद में मिठाई बांटकर मनाई खुशी, सड़क पर होली के बाद मनी दिवाली, पटाखों की गूंज

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 11:28 AM IST
सार

भारत की टी-20 फाइनल में जीत के बाद मुरादाबाद में लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

विज्ञापन
T20 victory celebrations: Moradabad celebrates with sweets, celebrates Diwali after Holi on the streets
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

भारत ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सोसायटी के उपाध्यक्ष राजू आंबेडकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और सोसाइटी में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान अतुल चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार दास, मुखिया, शौर्य वंश सिंह, हिमांशी सिंह, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Trending Videos
T20 victory celebrations: Moradabad celebrates with sweets, celebrates Diwali after Holi on the streets
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। खिलाड़ियों ने फाइनल में अनुशासन, धैर्य और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। ऐसी बड़ी जीत युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती है और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती है। - सुनील कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
T20 victory celebrations: Moradabad celebrates with sweets, celebrates Diwali after Holi on the streets
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

फाइनल मुकाबले में भारत का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और निर्णायक मैच में भी उसी लय को बरकरार रखा। इस जीत से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। - बदरुद्दीन, क्रिकेट कोच

T20 victory celebrations: Moradabad celebrates with sweets, celebrates Diwali after Holi on the streets
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया की यह जीत शानदार टीमवर्क का नतीजा है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। ऐसे मुकाबले युवाओं को अनुशासन और रणनीति का तरीका सिखाते हैं। - अजय पाठक, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ

विज्ञापन
T20 victory celebrations: Moradabad celebrates with sweets, celebrates Diwali after Holi on the streets
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

भारत ने फाइनल में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों का तालमेल देखने को मिला। इस तरह की जीत देशभर के युवाओं को क्रिकेट की ओर आकर्षित करती है। - सचिन कुमार तोमर, क्रिकेट कोच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed