{"_id":"69ad30f51357bf48d30d0d29","slug":"himshikha-murder-case-accused-brother-arrived-at-office-and-said-mom-let-s-go-i-want-to-surprise-you-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमशिखा हत्याकांड: दफ्तर पहुंचा हत्यारोपी भाई, बोला- मम्मी चलिए आपको सरप्राइज देना है, घर पर पड़ा था बहन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमशिखा हत्याकांड: दफ्तर पहुंचा हत्यारोपी भाई, बोला- मम्मी चलिए आपको सरप्राइज देना है, घर पर पड़ा था बहन का शव
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:55 PM IST
सार
शुक्रवार को हार्दिक ने बहन हिमशिखा की हत्या कर मां नीलिमा पर हमला किया था। नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। हार्दिक का व्यवहार युवती से रिश्ता टूटने के बाद बदला था।
शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे का वक्त था। हार्दिक अपनी मम्मी नीलिमा के दिल्ली रोड स्थित दफ्तर पहुंचा और उसने कहा कि मम्मी घर चलिए आपको सरप्राइज देना है। बेटे के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखकर नीलिमा कुछ समझ नहीं सकीं। उन्हें लगा बेटा- बेटी लंबे समय के बाद घर आए हैं शायद दोनों भाई बहन ने कोई प्लान बनाया होगा। वह बेटे के साथ कार में बैठकर चली गईं लेकिन घर का नजारा देखकर वह सन्न रह गईं।
Trending Videos
2 of 10
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे के दरवाजे पर कंबल में हिमशिखा का शव लिपटा हुआ पड़ा था। जैसे ही उन्न्होंने शोर मचाया हार्दिक ने चाकू से हमला कर दिया था। किसी तरह उनकी जान बच पाई। जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा आपबीती सुनाते हुए फफड़ पड़ीं। नीलिमा के पास बेंच पर उनकी तीमारदारी कर रहीं दो महिलाओं ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कुछ देर शांत रहने के बाद बोलीं कभी सपने में नहीं सोचा था कि जिसे पालने के लिए अपने सपने भी पूरी नहीं किए वह बेटा ही दुश्मन हो जाएगा।
पति ने साथ छोड़ा तो मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटी। नौकरी की और बेटी बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाई। दोनों भाई बहन बहुत अच्छे से रहते थे। दोनों एक दूसरे का ख्याल और सम्मान करते थे लेकिन पिछले छह सात माह में अचानक हार्दिक के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह किसी लड़की से प्रेम करता था लेकिन उससे ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद ही बात बात में अपनी बहन पर हमलावर हो जाता था। उसके व्यवहार में बदलाव को हमें महसूस हो रहा था लेकिन यह कभी नहीं लगा कि वह हमारी हत्या कर देगा।
4 of 10
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर नीलिमा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी चली गई थीं। शाम को भाई बहन को गुरुग्राम जाना था लेकिन उससे पहले ही बेटा दफ्तर पहुंचा और वह सरप्राइज देने की बात कहकर बुला ले आया था। बोलीं बेटे की एक गलती ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। बेटी दुनिया में नहीं रही। बेटा जेल चला गया और मां अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
5 of 10
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए
बहन की हत्या और मां पर जान लेवा हमला करने वाले इंजीनियर यूट्यूबर हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर द हादिक सिंह नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसके करीब साढ़े 13 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह बोल रहा है कि इंसान को गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।