सब्सक्राइब करें

जुड़वां बहन का कत्ल: यूट्यूबर के हर ब्लॉग में होती थी बहन हिमशिखा, वीडियो में साफ झलकती थी ये बात; नया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Mar 2026 02:01 PM IST
सार

मुरादाबाद में असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। दोनों भाई-बहन वीडियो बनाते थे। यूट्यूबर के हर ब्लॉग में बहन हिमशिखा होती थी। वीडियो में साफ झलकता था कि दोनों को एक दूसरे की चिंता थी। हार्दिक ने सबसे ज्यादा वीडियो हरियाणा के ही बनाए थे ।

विज्ञापन
Moradabad Murder Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में हुए आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा हत्याकांड में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गूगल से नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बने हार्दिक के हर ब्लॉग में उसकी बहन हिमशिखा दिखती थी। एक ब्लॉग में भाई बहन कार में सफर करते नजर आते हैं। इसमें हिमशिखा बहुत खुश नजर आ रही है और वह बोल रही है... कि भाई जिम जाएंगे तेरी बॉडी बनवाएंगे। अब जिंदगी के खूब ऐश करेंगे। किसी भी वीडियो में नहीं लग रहा है कि भाई बहन के बीच कोई विवाद है। 


नौकरी छोड़ने के बाद हार्दिक यूट्यूबर बन गया था और उसने अलग-अलग जगह के वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उसने अपनी आईडी बना ली थी। इंस्टाग्राम पर उसने (द हार्दिक सिंह एंड हिमशिखा) नाम से आईडी बनाई थी। जिस पर उसने कई वीडियो पोस्ट किए हैं।
Trending Videos
Moradabad Murder Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
भाई और मां के साथ हिमशिखा - फोटो : संवाद
उसकी अधिकांश वीडियो और ब्लॉग में बहन साथ नजर आ रही हैं। भाई बहन ने एक हरियाणा में रहने वाले व्यक्ति के साथ वीडियो शूट लिया था। जिसमें भाई बहन उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शादी में धर्म का कोई संबंध होता है। वो उन्हें जवाब दे रहे हैं कि यह पुरानी बातें हैं एक दूसरे धर्म जाति में शादियां हो रही हैं कि वह अपने बारे में बता रहे हैं कि मैं सिख हूं और मेरी पत्नी ईसाई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
बहन हिमशिखा के साथ हार्दिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसी दौरान हिमशिखा भी बोल रही हैं कि दूसरे समुदाय में भी शादी कर सकते हैं क्या ?। दूसरी वीडियो में बहन भाई बता रहे हैं कि यह मेरी नानी का घर है यहां फैंटम मूवी की शूटिंग हुई थी। यहां अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता सैफ अली खान आए थे। एक वीडियो में भाई बहन अन्य लोगों के साथ नाव में घूमते नजर आ रहे हैं।
Moradabad Murder Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीलिमा की अस्पताल से छुट्टी, उदास मन से बदायूं रवाना
बेटे के हमले में घायल हुईं नीलिमा की रविवार को जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई। वह उदास मन के साथ अपने भाइयों के साथ बदायूं चली गईं। शुक्रवार को पुलिस ने घायल हालत में नीलिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके चेहरे, उंगलियों, कंधे और सीने पर जख्म थे। 

 
विज्ञापन
Moradabad Murder Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
अस्पताल में भर्ती घायल मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को उनकी हालत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद नीलिमा अपने भाई आशू शर्मा और दीपू शर्मा के साथ बदायूं रवाना हो गईं। वह उस मकान में नहीं गई जिसमें उनकी बेटी की हत्या हुई और बेटे ने उन पर हमला किया है उस मकान पर पुलिस ने ताला लगा रखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed