पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicles Bearing the Label MLA Are Roaming the Streets of Moradabad—Most Registered in Other People Names

चचा जनसेवक हैं हमारे: मुरादाबाद में दौड़ रहीं ‘विधायक’ लिखी गाड़ियां, ज्यादातर दूसरे नाम पर दर्ज

Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
सार

मुरादाबाद में विधायक लिखी गाड़ियों की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि विधायक लिखी 12 गाड़ियों में सिर्फ एक ही कार कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के नाम पंजीकृत थी, जबकि बाकी 11 वाहन अन्य लोगों, परिवार के सदस्यों और एक फर्म के नाम दर्ज मिले। परिवहन नियमों के बावजूद शहर में बड़ी संख्या में पदनाम लिखी गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं।

विज्ञापन
Vehicles Bearing the Label MLA Are Roaming the Streets of Moradabad—Most Registered in Other People Names
विधायक लिखी कार - फोटो : (फाइल)

विस्तार

मुरादाबाद शहर में विधायक लिखी तमाम गाड़ियां सड़कों में दाैड़ती दिख जाएंगी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अधिकांश गाड़ियां विधायकों के नाम पर दर्ज ही नहीं हैं। विधायक लिखी 12 कारों की पड़ताल की गई तो इनमें केवल एक कार ऐसी थी जो विधायक रामवीर सिंह के नाम से दर्ज पाई गई।

विज्ञापन


बाकी 11 गाड़ियां अलग-अलग लोगों के नाम से आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। यही हाल जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लिखी गाड़ियों का रहा। शहर में कांठ रोड हो, दिल्ली मार्ग हो या फिर रामपुर रोड।
विज्ञापन


किसी भी प्रमुख बाजार में देख लीजिए। हर जगह आपको विधायक लिखी गाड़ियां आसानी से नजर आ जाएंगी। कुछ पाॅश काॅलोनियों में तो बड़ी बड़ी कोठियों के आगे भी गाड़ियां आसानी से देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल में भी ऐसी ही 12 गाड़ियां शहर के अलग-अलग इलाकों में दाैड़ती नजर आईं। जब इन गाड़ियों के बारे में रिपोर्ट जुटाई गई तो सिर्फ एक कार ही विधायक के नाम पंजीकृत पाई गई।

वह थी कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के नाम पर। जबकि 11 गाड़ियाें के स्वामी दूसरे लोग पाए गए। इसमें दो-तीन गाड़ियां माननीयों के परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। यही नहीं एक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन तो फर्म के नाम मिला।

ये तो सिर्फ 12 गाड़ियों की पड़ताल है, बल्कि ऐसी गाड़ियों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। जबकि परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक गाड़ी पर कुछ भी नहीं लिख सकते हैं। शोरूम से जिस हालत में गाड़ी मिलती है उसी हालत में सड़क पर चलाई जानी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष-मेयर लिखी तीन-तीन कारें, नाम सिर्फ एक-एक
 तीन-तीन गाड़ियां जिला पंचायत अध्यक्ष और महापाैर लिखीं मिलीं लेकिन एक-एक गाड़ियां ही जिला पंचायत अध्यक्ष और महापाैर के नाम दर्ज पाई गईं। बाकी चार गाड़ियों के स्वामी दूसरे निकले।

भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लिखीं कारें भी शहर में
जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लिखी गाड़ियां भी शहर में घूमती हैं। जिलाध्यक्ष लिखीं ऐसी तीन गाड़ियां दिखीं। इनमें एक गाड़ी जिलाध्यक्ष की है। बाकी दो गाड़ियां दूसरों के नाम दर्ज मिलीं। महानगर अध्यक्ष लिखी दो में से एक गाड़ी दूसरे के नाम दर्ज पाई गई।

पत्नी के नाम दर्ज कार में चलते हैं एमएलसी
एमएलसी गोपाल अंजान जिस कार से चलते हैं वह कार उनके नाम दर्ज नहीं है। यह कार उनकी पत्नी के नाम दर्ज है। जबकि एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त जिस कार से चलते हैं वह उन्हीं के नाम दर्ज है।

शोरूम से जिस रूप में गाड़ी निकलती है। वह उसी रूप में चलनी चाहिए। परिवहन विभाग के नियमानुसार गाड़ी पर किसी प्रकार का स्टीकर नहीं लगाना चाहिए। गाड़ी को माॅडीफाई भी नहीं कर सकते हैं। - संदीप कुमार पंकज, आरटीओ प्रवर्तन

 ऐसे वाहनों के खिलाफ बीच-बीच में अभियान चलाए जाते हैं। जिन पर जाति धर्म, राजनीतिक दल, विधायक आदि लिखे होते हैं। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विधायक लिखी गाड़ियां और उनके स्वामी

  • यूपी-21 सीबी 0009 (वाहन स्वामी : फाैजान खान)
  • यूपी-21 डीई 0009 (वाहन स्वामी : अनिरुद्ध अग्रवाल)
  • यूपी-21 सीआर 0009 (वाहन स्वामी : अल्पना गुप्ता)
  • यूपी-21 डीजे 4365 (वाहन स्वामी : मोहित गाैर)
  • यूपी-21 डीएम 2509 (वाहन स्वामी : आलोक चाैधरी)
  • यूपी-21 सीके 9009 (वाहन स्वामी : योगेश कुमार)
  • यूपी-21 बीएम 0990 (वाहन स्वामी : नैंसी गुप्ता)
  • यूपी-21 डीएफ 7119 (वाहन स्वामी : साैरभ)
  • यूपी-21 डीएल 4567 (वाहन स्वामी : मधु सक्सेना)
  • यूपी-21 सीसी 3060 (वाहन स्वामी : रामवीर सिंह)
  • यूपी-21 डीआर 3060 (वाहन स्वामी : जेएडीई एक्सपोर्टस)
  • यूपी-38 एई 6150 (वाहन स्वामी : असलम)

जिला पंचायत अध्यक्ष लिखी गाड़ियां और उनके स्वामी

  • यूपी-21 सीटी 2682 (वाहन स्वामी : जाहिद हुसैन)
  • यूके-06 एई 9511 (वाहन स्वामी : शैफाली सिंह)
  • यूके-18 एच 3552 (वाहन स्वामी : महेंद्र कुमार)

मेयर लिखी गाड़ियां और उनके स्वामी

  • यूपी-21 सीए 5550 (वाहन स्वामी : जेओ एक्सपोर्ट इंटरनेशनल)
  • यूपी-21 डीडी 0505 (वाहन स्वामी : द नगर आयुक्त)
  • यूपी-21 डीक्यू 0505 (वाहन स्वामी : विनोद कुमार अग्रवाल)

भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी गाड़ियां और उनके स्वामी

  • यूपी-21 बीवी 9444 (वाहन स्वामी : रामअवतार सिंह)
  • यूपी-21 बीजेड 7771 (वाहन स्वामी : अमित कुमार)
  • यूपी-37 डीए 5060 - (वाहन स्वामी : अरविंद कुमार)

भाजपा महानगर अध्यक्ष लिखी गाड़ी और उसके स्वामी

  • यूपी-16 सीजे 3875 (वाहन स्वामी : गिरीश भंडूला)
  • यूपी-21 सीपी 9597 (वाहन स्वामी : अनुराधा मलिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed