{"_id":"697fba1f990318cb8e074b51","slug":"woman-attacked-with-sharp-weapon-for-rs-10-lakh-and-bolero-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113498-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 10 लाख और बोलेरो के लिए महिला पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 10 लाख और बोलेरो के लिए महिला पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। 10 लाख रुपए और बोलेरो कार की मांग पूरी मांग पूरी न करने पर महिला को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर महिला के शिक्षक पति और होमगार्ड ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव टांडा अफजल निवासी आकांक्षा रानी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह छह जुलाई 2025 को गांव दुल्हापुर अमानताबाद निवासी दीपक कुमार के साथ हुआ था। उसके पति शिक्षक हैं और ससुर शिवपाल सिंह होमगार्ड है। आकांक्षा के अनुसार उसके परिवार वालों ने उसके विवाह में काफी दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने उस पर अपने मायके से 10 लाख रुपए नगद और एक बोलेरो लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
पीड़िता के अनुसार 15 जनवरी को उसके पति और ससुराल वालों ने धारदार हथियार हथियार और डंडों से उसे बेरहमी से पीटा। उसे उसके रिश्तेदारों ने बचाया। उसे ठाकुरद्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 जनवरी को वह अस्पताल से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अब आकांक्षा के पति दीपक कुमार, ससुर शिवपाल सिंह, सास हरकली, देवर संदीप समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos