{"_id":"69b5b3a78bce8c38e40500fa","slug":"1521-examiners-will-check-the-answer-sheets-from-march-18-at-three-centres-in-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-167040-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में तीन केंद्रों पर 18 मार्च से 1521 परीक्षक जांचेंगे कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में तीन केंद्रों पर 18 मार्च से 1521 परीक्षक जांचेंगे कापियां
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1521 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे। बोर्ड से प्राप्त हुई परीक्षकों की सूची के आधार पर परिचय पत्र तैयार किए जा रहे हैं।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई है। शहर में पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज, एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड और आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय पर्यवेक्षक टीम की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल की कापियां जांचनी होगी। इंटरमीडिएट के परीक्षकों के लिए 45 कापियों का लक्ष्य निर्धारित है। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुनः मूल्यांकन होगा।
मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं। इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट के प्रश्नों के हैं। 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित है।
Trending Videos