सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sword waved in celebration of birthday, video goes viral

Muzaffarnagar News: जन्मदिन की खुशी में लहराई तलवार, वीडियो वायरल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sword waved in celebration of birthday, video goes viral
जन्मदिन की पार्टी में तलवार लहराते लोग फोटो सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जन्मदिन मनाने के दौरान खुशी जताते हुए तलवार लहराई गई। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर तलवार बरामद कर ली।
Trending Videos

बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में एक दर्जन से अधिक लोग जन्म दिन की पार्टी में शामिल है। आतिशबाजी भी की जा रही है। 56 सेकेंड की वीडियो में सभी लोग खुशी मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तलवार लहराई जा रही है। कार पर चार केक भी रखे गए हैं। तलवार से केक काटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल की। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तलवार लहराने वाले आरोपी की शिनाख्त कर आरोपी सैनिक विहार निवासी रिंकू को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी का चालान कर दिया। सीओ का कहना है कि जन्म दिन किसके यहां पर था इस बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed