सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Apolitical staged a sit-in in the Tehsil premises.

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक ने तहसील परिसर में दिया धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical staged a sit-in in the Tehsil premises.
विज्ञापन
बुढ़ाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। अपनी आठ मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर समस्या के समाधान की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

भाकियू अराजनैतिक के सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन से तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि देश भर में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसानाें की रियल टाइम खतौनी में नाम व अंश निर्धारण में त्रुटियां है। किसान राजस्व विभाग के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर उपजिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी। पदाधिकारियों ने अपनी आठ मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
ज्ञापन में खतौनी में नाम व अंश निर्धारण में हुई त्रुटि को ठीक करना, समय सीमा में दाखिल खारिज होना, शासनादेश के अनुसार 13 दिन में विरासत दर्ज होना, स्मार्ट मीटर व नकली खाद बीज पर रोक लगाने की मांग की गई। किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान तुरंत दिलवाने की मांग आदि सहित आठ मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया।
उप जिलाधिकारी ने किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, बिजेंद्र बालियान व कपिल राठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed