सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate arrested for tearing picture of Lord Ram

Muzaffarnagar News: श्रीराम का चित्र फाड़ने के मामले में अधिवक्ता गिरफ्तारं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Advocate arrested for tearing picture of Lord Ram
विज्ञापन
जानसठ। तहसील के अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया के खिलाफ भगवान श्रीराम का चित्र फाड़ने और भगवान श्रीराम के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। श्री ज्ञानेश्वर सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भैय्या वाल्मीकि ने अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी अधिवक्ता का चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
Trending Videos

श्री ज्ञानेश्वर सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भैय्या वाल्मीकि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संस्था के द्वारा श्रीरामनवमी पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संस्था की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं नगर में जानसठ के मुख्य मार्ग पर एक अस्थायी पोस्टर वाला तोरण द्वार लगवाया था, जिस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का चित्र प्रिंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को जानबूझकर भगवान श्रीराम जी के प्रति अमर्यादित शब्द बोलते हुए बुद्ध बाजार निवासी अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया ने फाड़ दिया तथा सनातन धर्म के प्रति भी अभद्र टिप्पणी की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। एसडीएम कोर्ट से आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया गया।
तहसील बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता को संयमित व्यवहार करना चाहिए। किसी भी समाज के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed