सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   70-year-old man dies after being beaten by father and son, FIR registered

Muzaffarnagar News: पिता-पुत्र की पिटाई से 70 साल के बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
70-year-old man dies after being beaten by father and son, FIR registered
विज्ञापन
भोपा। सिकंदरपुर गांव में 70 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा की पिता-पुत्र ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

वीरेंद्र शर्मा गांव में शिव मंदिर में रहते थे। वह दोपहर में गांव के ही रणवीर के घर पर मंदिर के लिए पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि पैसे देने से इंकार कर दिया गया। दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रणवीर व उसके बेटे नितिन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और इसके बाद घायल को भोपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद एसपी देहात अक्षय संजय महादीक मौके ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे बेटे अरुण शर्मा ने पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक के बेटे अरुण के प्रार्थना पत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। एक आरोपी रणबीर को हिरासत में लिया गया हैं।
मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता गांव के ही रणवीर के घर के पास बैठे हुए थे। किसी बात को लेकर उनके पिता से रणवीर की कहानी सुनी हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र ने उनके पिता की हत्या कर दी।

उसका परिवार किसान है। उसकी मां राजेश की लगभग 15 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार में भाई तरुण, एक शादीशुदा बहन अनुराधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed