सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminal with a 15,000 reward on his head injured in an encounter.

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a 15,000 reward on his head injured in an encounter.
विज्ञापन
शाहपुर। थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना पुलिस शाहपुर खतौली मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी । इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस की चेकिंग को देखकर गांव चांदपुर जाने वाले मार्ग की ओर मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा ।जब बाइक सवार नहीं रुका तो पुलिस ने उसका पीछा किया। बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार घायल ने अपना नाम व पता दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के सी 407 न्यू सीलमपुर निवासी तैयब उर्फ छोटू बताया। घायल आरोपी शातिर किस्म का चोर है। वह बुढ़ाना में चोरी के मामले में वांछित चल रहा है । उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घायल आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे कायम है। पुलिस ने घायल गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक बाइक के अलावा अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस ने घायल गिरफ्तार आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed