{"_id":"6a3056f451968ceb9101c850","slug":"dogs-posing-a-threat-in-hospital-wards-corridors-and-walkways-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-173671-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अस्पताल के वार्ड, बरामदे और रास्तों पर खतरा बनकर बैठे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अस्पताल के वार्ड, बरामदे और रास्तों पर खतरा बनकर बैठे कुत्ते
विज्ञापन
बेटी के आंसू मां का दर्द : स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंचे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आवारा कुत्ते रोजाना जिले में 250 लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के हर कोने और वार्ड में कुत्ते घूमते हुए दिखाई देते हैं। तीन साल की मासूम मीरब का मामला तो सिर्फ उदाहरण है, यहां मरीजों और तीमरदारों के सामने रोज का संकट है। शाम पांच बजे के बाद कुत्ते इकट्ठे होकर मुख्य रास्तों पर आ जाते हैं और तीमारदारों पर भी हमला करते हैं।
जिला चिकित्सालय के वार्डों सहित उसके बरामदे और रैन बसेरों में भी आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। ब्लड विभाग की सीटों के नीचे कुत्ते दिखते हैं। पिछले दिनों कुत्तों को पकड़े जाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। डॉग लवर पहुंचे और मामला थाने तक भी पहुंच गया था।
अस्पताल के अलावा पालिका के बरामदे में भी दिनभर आवारा कुत्ते देखे जा सकते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जेनरेटर रूम को भी इन कुत्तों ने अपना स्थायी अड्डा बना लिया है। इन स्थानों पर कुत्तों की मौजूदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
इस तरह मीरब पर किया गया हमला
सहारनपुर की सिराज कॉलोनी निवासी मजदूर इंतजार ने बताया कि उसकी इरम पत्नी तीन साल की बेटी मीरब को लेकर शेरपुर गांव स्थित मायके लेकर आई थी। बच्ची के बीमार होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम बिजली चले जाने के कारण मरीज और तीमारदार वार्ड के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में खेल रही मीरब पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। बच्ची ने जिला चिकित्सालय परिसर में खड़ी एंबुलेंस के नीचे घुसकर किसी तरह जान बचाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने अब मासूम को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
-- -- --
राज्यमंत्री ने जाना हाल, सीएमओ ने भेजी चिट्ठी
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से भी बात की। इससे पहले सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अंकुश लगाने के लिए ईओ को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधन नहीं है। पूर्व में अस्पताल में कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन डॉग लवर्स की ओर से इस मामले में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के विरुद्ध कोतवाली में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई थी।
--
कुत्तों को पकड़ने के लिए बनेगा एसटीएफ
राज्यमंत्री ने बताया कि नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से विशेष कार्यबल (स्पेशल टास्क फोर्स) गठित करने पर विचार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का दायित्व केवल घटना के बाद संवेदना व्यक्त करना नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है।