सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   80% construction of Delhi-Pauri Highway in Muzaffarnagar completed

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी हाईवे का 80 फीसदी निर्माण पूरा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
80% construction of Delhi-Pauri Highway in Muzaffarnagar completed
ग्राम देवल में हाइवे द्वारा कराया जा रहा पुल निर्माण कार्य व सड़क चौड़ीकरण कार्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 34 का निर्माण कार्य जिले की सीमा में लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। सिकरेडा, केलापुर जसमोर और देवल में भी निर्माण कार्य जारी है। सिकरेडा में पुल और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, केलापुर जसमोर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निर्माण और सड़क चौड़ीकरण दोनों कार्य प्रगति पर हैं।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर यातायात को सुगम बनाना है। रामराज क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि, मीरापुर क्षेत्र के तीन गांवों में अभी कुछ काम बाकी है। शेष कार्य को भी नेशनल हाईवे द्वारा दिन-रात तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी गौरव त्यागी आैर रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी अनुपम देओल का कहना है कि हाईवे का निर्माण होने पर मीरापुर से मेरठ की और व मीरापुर से बिजनौर की और जाने वाली जो दूरी घंटों में तय करनी पड़ती थी। अब वह कुछ ही समय में तय हो जाएगा।

ग्राम देवल में हाइवे द्वारा कराया जा रहा पुल निर्माण कार्य व सड़क चौड़ीकरण कार्य स्रोत संवाद

ग्राम देवल में हाइवे द्वारा कराया जा रहा पुल निर्माण कार्य व सड़क चौड़ीकरण कार्य स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed