सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akshay shoots... Manoj shoots him in the chest

Muzaffarnagar News: अक्षय ने मारी बोली...मनोज ने सीने में उतार दी गोली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Akshay shoots... Manoj shoots him in the chest
हत्याकांड में भोपा पुलिस ने पकड़े आरोपी फोटो संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले हुए अक्षय हत्याकांड का खुलासा कर किया है। एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी का नाबालिग पुत्र के अलावा भतीजा भी शामिल है। युवक की हत्या मुख्य आरोपी ने पत्नी को लेकर बेटे के साथ अमर्यादित टिप्पणी करने व गाली देने से क्षुब्ध होकर की। घटना वाले दिन भी आरोपी ने नाबालिग के साथ गाली-गलौज की थी।
Trending Videos


एसपी देहात आदित्य बंसल ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि 23 मार्च की शाम को अक्षय की हत्या गांव में गोली मारकर व धारदार हथियारों से हमला कर की गई थी। उसी दौरान गांव के लोगों ने बताया था कि युवक की हत्या मृतक के परिवार के ही गांव में रहने वाले पारिवारिक भाई मनोज ने अपने भतीजे भरत व नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों आरोपियों को जौली गांव से बिलायत नगर जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया। उनसे हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, छुरी व दराती बरामद की।
एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार मनोज की पत्नी के साथ अक्षय के अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी ने छह माह पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी इस घटना के बाद से मृतक युवक के साथ रंजिश मानने लगा था। महिला की मौत के बाद युवक दिल्ली नौकरी करने चला गया था। आरोपी युवक घटना से एक दिन पहले ही घर आया था।
------
योजना बनाकर की हत्या -
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मुख्य आरोपी का कहना था कि अक्षय उसके नाबालिग पुत्र को लगातार ताना मारकर प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन उसका पुत्र खेत में चारा काट रहा था उसी समय अक्षय ने उसे गालियां देते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। यह जानकारी पाकर हत्या की योजना बनाई गई। एसपी देहात ने बताया कि मुख्य आरोपी पहले से ही युवक से रंजिश मानता था। इसलिए उसने अपने पुत्र व भतीजे के साथ गांव में युवक को घेर लिया। मनोज ने गोली व अन्य दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की थी।
----
दो आरोपी हैं छात्र
पुलिस ने बताया कि नाबालिग व दूसरा आरोपी छात्र है। मुख्य आरोपी खेती करता है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed