सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tilted electric pole could cause accident, villagers panic

Muzaffarnagar News: झुके विद्युत पोल से हो सकता है हादसा, ग्रामीणों में दहशत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tilted electric pole could cause accident, villagers panic
चौरावाला गांव में मोरना-जानसठ मुख्य मार्ग पर झुका हुआ विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के चौरावाला गांव में मोरना-जानसठ मार्ग पर तालाब के समीप खड़ा एक विद्युत पोल इन दिनों बड़े हादसे को दावत देता नजर आ रहा है। यह पोल काफी झुक चुका है। उसकी स्थिति इतनी ऐसी हो गई है कि उसके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सही कराने की मांग की है।
Trending Videos


यह विद्युत पोल किसी वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से यह नीचे की ओर मुड़ कर झुक गया है। पोल के झुकाव के कारण उस पर बंधी हाइटेंशन लाइन भी असुरक्षित स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिस पर दिनभर आवागमन रहता है। ऐसे में झुका हुआ पोल किसी भी समय गिरकर जान-माल का नुकसान कर सकता है।
----
गांव निवासी मोहम्मद मुरसलीन का कहना है कि यह पोल पिछले काफी समय से इसी तरह झुका हुआ है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। अगर यह पोल गिरता है तो बड़ी जनहानि हो सकती है।



गांव निवासी जमशेद अली ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। हाइटेंशन विद्युत लाइन का पोल इस तरह झुका होना सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसे तत्काल बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed