सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman falls from bike on speed breaker, dies

Muzaffarnagar News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, जान गई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike on speed breaker, dies
विज्ञापन
शाहपुर। बड़ौत मार्ग पर गांव काकड़ा के पास स्पीड ब्रेक पर बाइक से गिरकर महिला अंजुम (30) की मौत हो गई। चरथावल निवासी अंजुम ईद उल फितर के बाद अपने मायके बसधाडा आई हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपने पति सलीम और दो बच्चों के साथ चरथावल लौट रही थी। गांव काकड़ा के पास स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज के पास बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई।
Trending Videos

अंजुम बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पति व बच्चे भी गिर गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अंजुम और उसके पति को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान अंजुम ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed