{"_id":"6a3839d884fb61cd990685f2","slug":"anyone-who-does-not-call-the-cow-mother-is-of-no-use-to-us-avimukteshwaranand-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174149-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो गोमाता को माता नहीं कहता वो हमारे किसी काम का नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो गोमाता को माता नहीं कहता वो हमारे किसी काम का नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद
विज्ञापन
नगर में क्रांति सेना के कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध ज्योतिर्मठ (बद्रीनाथ) ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वह गो माता की रक्षा के लिए व गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं। जो नेता गाय नहीं बचा सकता ऐसे नेता को हटाओ। जो गोमाता को माता नहीं कहता वो हमारे किसी काम का नहीं।
शंकराचार्य का क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर स्वागत किया। यहां पूजा करने के बाद शंकराचार्य रुड़की रोड पर स्थित बेंक्वेट हाल में क्रांति सेना के कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए अभियान पर निकले हैं।
यात्रा के माध्यम से वह लोगों से संपर्क कर रहे है। गोमाता की रक्षा की के लिए सकंल्प लिया है। गोमाता को माता न मानने वाले की उन्हें जरूरत नही है। 27 में जो चुनाव होगा वह पानी, बिजली व सड़क को लेकर नहीं, गोमाता के सम्मान को लेकर होगा। बड़ा आश्चर्य है कि जब गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की बात आती है तो योगी आदित्यनाथ चुप्पी साध जाते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में धर्म परिवर्तन किए जा रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में सरकार शासन नहीं कर पा रही है। मुजफ्फरनगर का नाम बदल दिया जाना चाहिए। उनकी यात्रा 22 जुलाई तक चलेगी। 23 तक वह इंतजार करेंगे तो यदि घोषणा की नहीं की गई तो 24 जुलाई को काशीराम मैदान में अपना अगला कार्यक्रम घोषित करेंगे और उसे शुरू कर देंगे।
हम पर किसी का प्रभाव नहीं है। वह तो सनातन धर्म की बात कर रहे है। 250 विधानसभा में यात्रा कर यहां पहुंचे है। सभी जगह समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में ललित मोहन शर्मा, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, विकास पुंडीर, उज्ज्वल पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- --
खतौली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री गौमाता को राज्य माता तो घोषित कर ही सकते हैं। मुजफ्फरनगर की ओर जाते हुए गोगा जहारवीर म्हाड़ी पर नगर के लोगों से मिले। महाराज का स्वागत करने वालों में मुकेश शर्मा, अभिषेक गोयल एडवोकेट, अनुज शर्मा एडवोकेट, शामिल रहे।
-- -- -- -
रतनपुरी । क्षेत्र के गांव समौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का लोगों ने भव्य स्वागत किया। कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। कार्यक्रम में सत्यदेव शर्मा, लतेश विदुड़ी, श्यामलाल बच्ची सैनी, संतराम डीलर, जितेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
-- -- -- -
बुढ़ाना। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एक निजी स्कूल में पहुंचे। श्रद्धालुओं को बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गाय की रक्षा करना तथा गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। उन्होंने कस्बे के नेता आदेश त्यागी को विधान सभा का गोधाम प्रतिनिधि नियुक्त किया। कार्यक्रम में आदेश त्यागी, देवेंद्र, निर्दाेष, मुकेश, अंकुर त्यागी, करीब एक घंटा रुकने के बाद वे खतौली की ओर प्रस्थान कर गए।
-- -- -- -- -- -- --
तितावी। बघरा में रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का स्वागत किया गया। उन्होंने चरथावल क्षेत्र में गोधाम स्थापित करने के लिए एक नोट अभियान चलाने की घोषणा की। अभियान के संचालन के लिए नंदकिशोर पुंडीर को स्थानीय प्रतिनिधि बनाया। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने गोमाता की प्रतिमा भेंट की। सपा नेता राकेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।