{"_id":"6a383a5760626dfcc30cb9fb","slug":"tribute-paid-on-the-150th-birth-anniversary-of-the-detached-saint-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-174143-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वीतराग संत की 150 वी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वीतराग संत की 150 वी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित
विज्ञापन
शुक तीर्थ शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि देते ओमानंद महाराज व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ के जीर्णोद्धाक, शिक्षा ऋषि, ब्रह्मलीन वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 150 वीं जयंती पर संत विभूति का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव ने भागवत भूमि का जीर्णोद्धार कर राष्ट्र को संस्कृति की अमूल्य धरोहर दी है। शिक्षित राष्ट्र के निर्माण में वीतराग संत की सेवा अमूल्य और अनुकरणीय है।
मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे और वीतराग संत की समाधि पर मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर ने भी महान संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर भावपूर्ण स्मरण किया।
अतिथियों ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने कहा कि शुकतीर्थ देश का मुख्य धार्मिक केंद्र है।
विज्ञापन
पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि गुरुदेव सव्वे सेवाभावी संत थे, जिन्होंने अपना जीवन गांव, गरीब, जरूरतमंद, वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज के उत्थान में बिताया। स्वामी भरतदेव, ट्रस्टी रामपाल सिंह, कुंवर देवराज पंवार, ओमदत्त देव, शिक्षाविद डॉ कलम सिंह, डॉ आर बी सिंह, आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह, रमेश मलिक, उदल सिंह, डॉ. ओ.पी. जिंदल ने वीतराग संत की स्मृतियों को याद किया।
--
निःशुल्क शिविर में 221 रोगियों का उपचार
(फोटो समाचार)
मोरना। पद्मश्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी कल्याणदेव महाराज की जयंती पर दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें 221 रोगियों का उपचार परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। श्री शुकदेव आश्रम में अनुराधा स्वामी कल्याणदेव धर्मार्थ चिकित्सालय में शिविर का शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज और आयकर आयुक्त दिल्ली मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया, कार्डियोलोजिस्ट डॉ आर बी सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रत्यक्ष जैन मौजूद रहे।