{"_id":"6a3838ce1403321ad7037362","slug":"body-of-missing-youth-found-strangled-to-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-174139-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता युवक का शव मिला, गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता युवक का शव मिला, गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी निवासी लापता 28 वर्षीय पुत्र रोहित उपाध्याय का शव जंगल में पड़ा मिला। उसकी गला दबा कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र रोहित उपाध्याय शनिवार की देर शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसे काफी तलाश किया किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका । जिसके बाद रविवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई ।
पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिली कि रजबहे के पास गांव के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोन कर लापता युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को उसके दो वर्षीय पोते सरस का जन्मदिन था। सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया। इसी दौरान उसके पुत्र रोहित के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। इसके बाद वह घर से चला गया ।
उसकी गला दबाकर हत्या की गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक का मोबाइल फोन शव मिलने वाले स्थान से करीब 50 मीटर की दूरी पर मिला है। मृतक के मिले मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया ।
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक के एक पुत्री व दो पुत्र हैं । जिनमें बड़ी पुत्री करीब सात वर्ष, पांच वर्षीय दिव्यांग पुत्र मांगा व दो वर्षीय पुत्र सरस है। मृतक के पिता ने बताया कि उसके तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। चारों पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि दो बड़े पुत्र नितिन व मृतक रोहित की शादी हो गई है जबकि एक पुत्र लालू अभी अविवाहित है ।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।