सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Four-Year-Old Child Dies After Gas Cylinder Fire in Baraut, Four Others Injured

Baghpat: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, चार साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़ौत के पठानकोट क्षेत्र में गैस सिलिंडर में आग लगने से चार वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बच्चे समेत चार लोग झुलस गए।

Baghpat: Four-Year-Old Child Dies After Gas Cylinder Fire in Baraut, Four Others Injured
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत नगर स्थित पठानकोट मोहल्ले में गैस सिलिंडर में आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक बच्चा समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos


चाय बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हासिम अपने परिवार के साथ पठानकोट मोहल्ले में रहते हैं। बुधवार रात घर में चाय बनाते समय बड़े गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैल गईं और पास में रखा छोटा गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tushar Murder Case: विकास सुमन बन कर रह रहा था बेटे का हत्यारोपी, परिजन बोले- चल नहीं सकता तो हत्या कैसे की

विज्ञापन

चारपाई के नीचे छिप गया था मासूम
आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे, लेकिन तभी पता चला कि चार वर्षीय जैद दिखाई नहीं दे रहा है। परिजन उसे तलाशते हुए दोबारा घर के भीतर पहुंचे। बाद में जैद चारपाई के नीचे छिपा हुआ मिला। उसे बाहर निकालने के प्रयास में उसके दादा, दादी और एक अन्य बच्चा भी झुलस गए।

दिल्ली में उपचार के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से झुलसे जैद को तत्काल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

सिलिंडर बाहर निकालने में भी झुलसा युवक
बताया गया कि आग लगे सिलिंडर को घर से बाहर निकालने के दौरान जैद के चाचा भी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने जुटाई जानकारी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी के अनुसार परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर घरेलू गैस उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed