{"_id":"6a201d0e103eaa030b02a073","slug":"people-have-launched-an-indefinite-sit-in-demanding-proper-drainage-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152795-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पानी निकासी की मांग को लेकर लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पानी निकासी की मांग को लेकर लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-ढिकौली गांव में पिलाना-चमरावल मार्ग पर नाला निर्माण कराने की उठाई मांग
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में पिलाना-चमरावल मार्ग पर जलभराव के विरोध में लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह जलभराव मार्ग पर बने मकानों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने के कारण हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाला निर्माण नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।
गांव के तरुण फौजी, वीरेंद्र, पंकज, बिल्लू प्रजापति, पिंटू प्रजापति और विनोद सहित कई ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि पिलाना-चमरावल मार्ग पर काफी मकान बने हैं, लेकिन पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है, पर अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस स्थिति से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर अजय कुमार, प्रमोद कुमार, ऋषि प्रजापति, दीपक कुमार, रामपाल ढाका, तरुण फौजी, अक्षय ढाका आदि मौजूद रहे।
Trending Videos