सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Participate in Religious and Social Activities: Manoj Joshi

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी करें : मनोज जोशी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Participate in Religious and Social Activities: Manoj Joshi
विज्ञापन
फोटो-08
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता कालोनी स्थित लंगड़े वाले बाबा की बगीची में बुधवार को दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति देकर अपने और समाज की सुख-शांति की कामना की।

यज्ञ का विधि-विधान से संचालन आचार्य मनोज जोशी और पंडित सोमदत्त शास्त्री ने किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए। संजय प्रजापति, चौधरी अमन सिंह, प्रदीप उपाध्याय और देवेंद्र सिंह इस महायज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आचार्य प्रशांत भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संदेश में धर्म, संस्कार और मानव कल्याण के महत्व पर जोर दिया। आचार्य भारद्वाज ने कहा कि यज्ञ और पूजा-अर्चना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर विक्रांत यादव, राजीव कौशिक, जगरेश यादव, अमित कुमार और संजीव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed