{"_id":"6a201c6ac012db357e0ccbac","slug":"a-kalash-yatra-was-organized-to-mark-the-commencement-of-the-shiv-mahapuran-katha-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152793-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कस्बे के शिव मंदिर परिसर में आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसके बाद प्रसाद का वितरण भी हुआ।
कथा का विधिवत शुभारंभ कस्बे के मनसा मंदिर परिसर से हुआ। कथा वाचक कपिल देव ने विधि-विधान से पूजन कराकर इस आयोजन का आगाज किया। कलश यात्रा मनसा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरी। यह यात्रा देवी गंज मोहल्ला होते हुए शिव मंदिर में पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते रहे। शिव महापुराण की पवित्र पुस्तक मंगलसेन शर्मा लेकर चल रहे थे। शिव मंदिर में यात्रा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई। इस अवसर पर पवन मित्तल, नितिन मित्तल, शिवांश गर्ग, दीनानाथ पाठक और विश्वबंधु शास्त्री उपस्थित रहे। पप्पू लाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद थे।
Trending Videos