{"_id":"6a201dd2d54b06c85609e9e1","slug":"the-state-government-is-not-working-in-the-interest-of-farmers-narendra-rana-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152802-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही प्रदेश सरकार : नरेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही प्रदेश सरकार : नरेंद्र राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-भड़ल गांव में हुई किसान अधिकार आंदोलन की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव में बुधवार को किसान अधिकार आंदोलन की बैठक हुई, जिसमें संयोजक नरेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर किसानों के हित में कार्य न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को कर्जदार बनाया जा रहा है।
राणा ने जोर देकर कहा कि किसानों को कर्ज से बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां किसान हित में बनानी होंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकारी नीतियों के कारण किसान बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। आंदोलन ने किसानों को पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त करने की मांग की। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार को अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली मुफ्त करनी चाहिए। उन्होंने किसानों पर टोल टैक्स लगाने पर रोक लगाने की भी मांग की। इसके साथ ही घोषणा पत्र में शामिल सभी मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी आवाज मजबूती से उठानी होगी। सभी किसान संगठन 13 जून को एक महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में ब्रह्मपाल राणा, मांगेराम, चैनपाल, इंद्रपाल, कृष्णपाल राणा, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos