सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhisham Sahni Award for Kaushik, Phanishwarnath Renu Award for Krishna Sukumar

Muzaffarnagar News: कौशिक को भीष्म साहनी, कृष्ण सुकुमार को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bhisham Sahni Award for Kaushik, Phanishwarnath Renu Award for Krishna Sukumar
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साहित्यकार डॉ. राकेश कुमार कौशिक को भीष्म साहनी सम्मान से नवाजा गया है, जबकि गजलकार कृष्ण सुकुमार को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. कीर्ति वर्धन अग्रवाल ने संस्था की ओर से ये सम्मान प्रदान किए।
Trending Videos

एसपीएम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। डॉ. कौशिक के कहानी संग्रह उस दिन पर परिचर्चा भी हुई।
अध्यक्षता लेखक डॉ. एसएन चौहान ने की, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण सुकुमार मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने कहानी और संस्मरण के अंतर को समझाया। डॉ. एसएन चौहान ने कहा कि ये कहानियां आत्म मंथन, चिंतन एवं जागृति का समृद्ध समावेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश कौशिक ने अपनी साहित्यिक यात्रा और जीवन बदलने वाली घटना का उल्लेख किया। उनकी धर्मपत्नी शशि शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आकाशवाणी नजीबाबाद से कवि इंद्रदेव भारती और मेरठ से प्रोफेसर राम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हास्य कवि पंडित रामकुमार शर्मा रागी ने कार्यक्रम की सराहना की। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता ने संग्रह की कहानी बेचारी बहू का विशेष उल्लेख किया।
इस मौके पर कहानीकार प्रदीप जैन, मनु स्वामी, योगेंद्र सोम, डॉ केडी कौशिक, साहित्यकार विनय नोक, ब्रजेश्वर त्यागी, वीएस वर्मा, सुरेशचंद शर्मा, बी एस त्यागी, अखिलेश सिंह, वरिष्ठ कवि रामगोपाल भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed