सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother and sister arrested for gang rape after being held hostage

Muzaffarnagar News: बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बहन-भाई गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister arrested for gang rape after being held hostage
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मीरापुर। डेढ़ माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, अवैध धंधा कराने व जान से मारने की धमकी देने के दर्ज मामले में बहन-भाई को गिरफ्तार किया गया। दोनों का चालान कर दिया गया। पीड़िता ने गिरफ्तार महिला पर उसे बहला-फुसलाकर बुलाने व उसके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
खतौली निवासी एक महिला ने 19 अप्रैल को उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे की खतौली निवासी महिला मन्नो, उसके पति खालिद, भाई इमरान, गांव कैथोड़ा निवासी इकरार, कस्बा मीरापुर निवासी नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर मीरापुर बुलाने और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व डेढ़ माह तक बंधक बनाकर अवैध धंधा कराने व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी उी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी महिला मन्नो को उसके घर से और भाई इमरान को भूम्मा रोड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed