सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Cattle Robber Injured in Encounter, Arrested by Police, Accomplice Escapes

Muzaffarnagar: पशु चुराने आया बदमाश दबोचा, पैर में लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पिकअप गाड़ी, तमंचा और 97 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसका एक साथी फरार है।

Muzaffarnagar:  Cattle Robber Injured in Encounter, Arrested by Police, Accomplice Escapes
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु लूट गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।



पूछताछ में कबूली पशु लूट की वारदात
क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपना नाम उस्मान निवासी सरधना बताया है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को पशु लूट गिरोह का सदस्य बताया। बदमाश ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून की घटना का भी खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 12 जून को गांव रसूलपुर कैलोरा के जंगल में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पशुपालक को बंधक बनाया था। इसके बाद घेर में बंधे पशुओं को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

गाड़ी, हथियार और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस और 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed