{"_id":"6a353477684c06ba290d0ed4","slug":"video-cattle-robber-injured-in-police-encounter-vehicle-weapon-and-cash-recovered-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु लुटेरा घायल, पिकअप, तमंचा और 97 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु लुटेरा घायल, पिकअप, तमंचा और 97 हजार रुपये बरामद
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पशु लूट गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
सीओ खतौली Rupali Rai ने बताया कि पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी ने अपना नाम उस्मान निवासी सरधना बताया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पशु लूट गिरोह का सदस्य बताया और स्वीकार किया कि वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया था।
पुलिस के अनुसार 12 जून को गांव रसूलपुर कैलोरा के जंगल में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पशुपालक को बंधक बना लिया था और उसके घेर में बंधे पशुओं को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस तथा 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।