{"_id":"69b70597763773363a0bcc80","slug":"candidates-in-the-budhana-assembly-began-pulling-the-strings-for-tickets-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1133633-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना विधानसभा में दावेदारों ने खींचना शुरू किया टिकट का रस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना विधानसभा में दावेदारों ने खींचना शुरू किया टिकट का रस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा के टिकट की दावेदारी का शोर-शराबा होने लगा है। भाजपा-रालोद गठबंधन के नेता अपनी-अपनी जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं। सीट पर दावेदारी का रस्सा खींचा जा रहा है। समाजवादी पार्टी में टिकट के लिए फिलहाल त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है।
खतौली सीट के परिसीमन के बाद 2012 में बुढ़ाना विधानसभा बनाई गई थी। पहला चुनाव सपा के टिकट पर नवाजिश आलम जीते। 2017 की लहर में भाजपा के उमेश मलिक विधायक बने थे। वर्ष 2022 में सपा-रालोद गठबंधन ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। रालोद के राजपाल बालियान ने यहां भाजपा के उमेश मलिक को हराकर जीत दर्ज की थी।
वर्ष 2024 में रालोद भी एनडीए का हिस्सा बन गया। ऐसे में बुढ़ाना सीट पर दावेदारी सबसे ज्यादा है। भाजपा और रालोद नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
वर्तमान विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक के नाम भी टिकट के दावेदारों में शामिल है। साथ ही विधायक राजपाल बालियान के बेटे अनिल बालियान को भी टिकट की कतार में माना जा रहा है। nभाजपा नेताओं के बीच भी दावेदारी की टक्कर : बुढ़ाना विधानसभा सीट पर भाजपा नेताओं के बीच भी टिकट की दावेदारी की कड़ी टक्कर है। पूर्व विधायक उमेश मलिक यहां से तीसरी बार दावेदारी में शामिल है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने होली मिलन के जरिए तैयारियों को कसने का काम किया। भाजपा नेता रामकुमार सहरावत का नाम भी चर्चा में है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह के नाम को भी दावेदारों में शामिल किया जाता है।
Trending Videos