सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car hits tree and overturns, two wedding guests killed, four injured

Muzaffarnagar News: पेड़ से टकराकर पलटी कार, दो बरातियों की मौत, चार घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Car hits tree and overturns, two wedding guests killed, four injured
बिरालसी-ज्ञानामाजरा के बीच क्षतिग्रस्त कार: ग्रामीण - फोटो : गौरिया गांव में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। थानाभवन मार्ग पर हसनपुर लुहारी से से बिरालसी की ओर जा रही होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सहारनपुर के नानौता के रहने वाले बादल और नितिन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। कार सवार सहारनपुर से शामली के हसनपुर लुहारी बरात में शामिल होने आए थे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सहारनपुर के नानौता के वार्ड नंबर-एक, मोहल्ला अफगानान से शामली के गांव हसनपुर लुहारी बरात आई थी। शाम के वक्त बरात में से छह युवक एक होंडा सिटी कार में बिरालसी घूमने के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञाना माजरा राजपूतान की तरफ से बिरालसी की तरफ आते वक्त रफ़्तार अधिक होने के कारण कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें पीछे सीट पर बाई तरफ बैठे दो युवकों की मौत हो गई।
कार में सवार घायलाें को लहूलुहान हालत में देख मौके पर लोग भावुक हाे गए। मौक पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी काे क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नानौता निवासी बादल (25) एवं नितिन (26) को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में यमुनानगर नानौता निवासी कपिल और सुभाष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर निवासी निवासी विशाल और नानौता निवासी आशू को उपचार क बाद रिलीव कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाएं।
सीओ सदर डॉ.रवि शंकर मिश्रा ने बताया अनियंत्रित होकर कार पेड़ में टकराने के बाद पलट गई। जांच में सामने आया कि अगली सीट पर बैठा युवक चालक से खुद कार चलाने क लिए बोल रहा था। संभवत: इसी बात पर कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
----
शादी समारोह से मौके पर दौड़े गमजदा मेहमान
घटना शामली जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में हुई। हसनपुर लुहारी गांव में बरात आई थी, यह गांव भी चरथावल सीमा से सटा हुआ है। एक तरफ बराती मस्ती में झूम रहे थे, दूसरी तरफ हादसे में दो युवकों की मौत से मौके पर गम का माहौल बन गया। हादसे की खबर हसनपुर लुहारी गांव पहुंची तो मौके पर शादी से मेहमानों और बरातियों का पहुंचना शुरू हो गया। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
----
मजूदर और अविवाहित थे मृतक
दोनों मृतक मजदूरीपेशा और अविवाहित थे। मृतक नितिन पेट्रोल पंप पर सेल्समेन था। दूसरा युवक बादल डेंटर का काम करता था। दुल्हे अक्षय के भतीजे सौरभ ने बताया घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि इनमें एक को हायर सेेंटर रेफर किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि बिरालसी में कार सवार किसी युवक की कोई रिश्तेदारी नहीं है।

बिरालसी-ज्ञानामाजरा के बीच क्षतिग्रस्त कार: ग्रामीण

बिरालसी-ज्ञानामाजरा के बीच क्षतिग्रस्त कार: ग्रामीण- फोटो : गौरिया गांव में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद तेंदुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed