सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash and jewelry stolen after breaking the lock of the Maulvi's room.

Muzaffarnagar News: मौलवी के कमरे का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण किए चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking the lock of the Maulvi's room.
विज्ञापन
बुढ़ाना। चोरों ने मस्जिद में घुसकर मौलवी के कमरे का ताला तोड़ दिया। मौलवी के कमरे से करीब 45 हजार की नकदी व चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना मौलवी ने पुलिस को दी है। मौलवी समीम कस्बे की नूर मस्जिद नंबर 2 में बने अपने कमरे में रहते है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे वे अपने परिवार के साथ अपने घर गए थे। लौट कर वापस आए तो मस्जिद में उसके कमरे का ताला टूटा तथा सामान बिखरा हुआ मिला। मौलवी ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए करीब डेढ़ किलो चांदी तथा 45 हजार रुपये की नकदी एकत्र की थी। चोर नकदी व चांदी चुराकर ले गए। घटना की सूचना मौलवी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed