फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash stolen from country liquor shop

Muzaffarnagar News: देसी शराब की दुकान में कुंबल कर नकदी चोरी

Mon, 17 Aug 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen from country liquor shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। पड़ाव चौक स्थित देसी शराब की दीवार में कुंबल कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी नीरज वर्मा का पड़ाव चौक में देसी शराब का ठेका है। ठेके पर प्रवीण सेल्समैन है। रविवार रात प्रवीण शराब की दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में किसी अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे स्थित अवनीश गर्ग के सैनिटरी के सामान के गोदाम की पिछली दीवार में कुंबल कर अंदर प्रवेश किया।

इसके बाद चोर ने देसी शराब के ठेके की पिछली दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़ कर वहां भी कुंबल किया और ठेके के अंदर प्रवेश कर गया। चोर ने रविवार में हुई शराब की बिक्री के करीब 35 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सुबह के समय बीयर के ठेके के सेल्समैन संतर पाल ने दुकान में कुंबल देखा तो उसने प्रवीण को सूचना दी। तब प्रवीण भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। विवेचक इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed