फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Helper dies of electrocution while installing high mast light, traffic jam ensues

Muzaffarnagar News: हाईमास्ट लाइट लगाते करंट लगने से हेल्पर की मौत, लगाया जाम

Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Helper dies of electrocution while installing high mast light, traffic jam ensues
बंटी फाइल फोटो - फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर शांतिनगर गेट नंबर पर हाईमास्ट लाइट लगाते एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से हेल्पर बंटी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव मौके पर रखकर 20 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से ठेके पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। सोमवार शाम ठेकेदार पवन आरोरा की ओर से हाईड्रा के साथ लेबर मोहल्ला शांति नगर भोपा रोड पर हाईमास्ट लाइट लगा रही थी। सायं करीब पांच बजे हाईड्रा की मदद से खड़ी की जा रही हाईमास्ट लाइट का खंभा ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे हाईड्रा पर हेल्पर गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी बंटी पुत्र हरिओम करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी चोटिल हो गया। हादसा होने के तुरंत बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को भोपा रोड पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। जाम व हंगामे की सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन 20 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने के आश्वासन से पहले लोगों ने जाम खोलने से इन्कार कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ नई मंडी सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
----------

तीन माह पहले हुई थी शादी, 15 दिन पहले शुरू की थी नौकरी
हादसे का शिकार हुए बंटी की तीन माह पहले ही गांव ताजपुर निवासी सोनिया के साथ शादी हुई थी। भाई दीपक ने बताया कि बंटी पहले हाईड्रा पर मजदूरी करता था। हाईमास्ट लगाने वाले ठेकेदार के यहां उसने 15 दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी। बताया कि चार भाई-बहनों में बंटी सबसे छोटा था। बताया कि उसके पिता की भी पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
------------

मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा
नगर पालिका से ठेका लेकर हाईमास्ट लाइट लगाने का काम करने वाले ठेकेदार पवन आरोरा ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी है। वह शीघ्र ही मौके पर पहुंच रहे हैं। मृतक के परिजनों की ओर से क्या मांग की जा रही है। उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

-------------

हाईमास्ट लाइट का खंभा खड़ा करते समय नहीं लिया था शटडाउन
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी जानकारी में आया है कि भोपा रोड के समीप हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही थी। लेकिन ठेकेदार की ओर से बिना शटडाउन लिए ही कार्य किया जा रहा था। जानकारी में आया है कि जहां लाइट लगाई जा रही थी। उसके समीप से ही 11 हजार की एचटी लाइन जा रही थी। लाइन से हाईड्रा टकराने के बाद हादसा हुआ।

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed