फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopkeeper selling banned Chinese-made manja arrested

Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित चीन निर्मित मांझा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper selling banned Chinese-made manja arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने कस्बे में प्रतिबंधित चीन निर्मित मांझा बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चीन निर्मित मांझा बरामद किया गया।
पुलिस को लगातार चीन निर्मित मांझे की अवैध बिक्री और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम ने अंकित नामक दुकानदार की दुकान पर छापा मारा। छापा मारने के दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चीन निर्मित मांझा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चीन निर्मित मांझे की बिक्री और भंडारण पर सरकार की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। दुकानदार से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed