{"_id":"6a835ca0285c945d8600ffb5","slug":"rld-workers-burnt-akhilesh-yadavs-effigy-after-he-remarked-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-178498-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बयान पर नाराजगी, रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बयान पर नाराजगी, रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला
विज्ञापन
जानसठ के गांव सालारपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंकते युवा रालोद के कार्यकर्ता। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिए गए बयान के बाद रालोद नेताओं और किसानों ने नाराजगी जताई। शहर के महावीर चौक के अलावा जानसठ के सालारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। रालोद नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय है। यह सभ्य भाषा नहीं है।
रालोद छात्र सभा के मंडल अध्यक्ष सार्थक लाटियान के साथ कार्यकर्ता सर्कुलर रोड होते हुए महावीर चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह बयान अशोभनीय है। इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इस मौके पर बिलाल राणा, आशु चौधरी, लुकमान राणा, मौलिक गुर्जर, सत्यम गुर्जर, नितेश चौधरी, अंश पुरबालियान और शिवम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
सालारपुर में फूंका गया अखिलेश यादव का पुतला
फोटो
जानसठ। सोमवार को गांव सालारपुर में युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में किया गया। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सालारपुर गांव में एकत्र हुए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जयंत चौधरी के सम्मान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान रालोद के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नीतिश चौधरी, पूर्व युवा जिला महामंत्री संचित प्रधान, सत्यम गुर्जर और अक्षय गुर्जर शामिल रहे। संवाद
-- -- -- --
अखिलेश यादव का बयान गलत : कपिल देव
फोटो
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सीएम का बयान गलत है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह किसानों के सर्वप्रिय नेता है। राजनीति में गठबंधन बदलने का मतलब किसी के प्रति अपमानजनक व्यवहार करना नहीं है। रालोद ने ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में गठबंधन को सीटें जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
-- -- -- --
चुनाव आने वाले हैं, जनता जवाब देगी : अनिल कुमार
फोटो
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। जनता समाजवादी पार्टी को इस तरह के बयानों पर जवाब देगी। पूर्व मुख्यमंत्री का बयान गलत है। रालोद कार्यकर्ताओं में इस बयान को लेकर नाराजगी है। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भारत रत्न किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के चरणों में बैठकर राजनीति सीखी, उन्हीं की विचारधारा से राजनीति शुरू की लेकिन पिछले कुछ दिनों से गलत बयानबाजी की जा रही है।
-- -- -- --
सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे मीम्स
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के समर्थन में दिनभर विभिन्न संगठनों की ओर से मीम्स बनाए गए। ब्यूरो
-- --
सपा कार्यकर्ता भी जवाब देंगे : साजिद हसन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। सपा नेता साजिद हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने की छूट दी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। सपा नेता ने मांग की कि अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले रालोद कार्यकर्ताओं पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता भी जवाब देंगे। ब्यूरो
-- -- --
जयंत सिंह ने खतौली में दिया था बयान
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने वर्ष 2022 में खतौली की जनसभा में यह बयान दिया था। उन्होंने भाजपा से गठबंधन और वार्ता के सवाल पर मंच से ही कहा था कि वह नहीं पलटेंगे। इसी बयान के पलवटवार में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिना उनका नाम लिए अब बयान दिया है। ब्यूरो