सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   civek news

Muzaffarnagar News: पालिका सफाई कर्मचारी संघ चुनाव की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
civek news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी के चुनाव लंबे समय से लंबित हैं। कलक्ट्रेट पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने चुनाव कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
Trending Videos

चुनाव न कराए जाने को दलित समाज की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों का रुका वेतन दिलाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों और सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र चुनाव कराए जाने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल दो वर्षों का होता है और परंपरागत रूप से हर दो वर्ष बाद समय से चुनाव कराए जाते रहे हैं। इन चुनावों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समय से वेतन भुगतान, अन्य सुविधाएं और समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है लेकिन वर्तमान में पालिका प्रशासन की ओर से चुनाव की कोई घोषणा नहीं की जा रही।
वाल्मीकि समाज के नेताओं का कहना है कि कई बार संगठनों के माध्यम से नगरपालिका चेयरपर्सन और ईओ से चुनाव कराने की मांग की गई। लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके साथ ही आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ धनराशि और रुका वेतन भुगतान कराने की मांग की गई।
राजकुमार बेनीवाल, अजीत कुमार, दीपक बेनीवाल, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed