{"_id":"69824bd1091bb1ac7d0452c0","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-164387-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रेम में छली महिला आंध्र से पहुंची मुजफ्फरनगरई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रेम में छली महिला आंध्र से पहुंची मुजफ्फरनगरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रेम में छली गई आंध्र प्रदेश निवासी महिला एक साल के बच्चे के साथ शहर कोतवाली पहुंची। बताया कि लद्धावाला निवासी युवक ने उसके साथ प्रेम प्रसंग में शादी की। वह उसके तीन लाख रुपये नकद व सोेने की चेन लेकर भाग आया। पीड़िता ने पुलिस ने पति के घर छुड़वाने की मांग की।
आंध्र प्रदेश के जनपद चित्तूर निवासी महिला शेख सैदानी एक साल के बच्चे को लेकर मंगलवार शाम को शहर कोतवाली में पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि लद्धावाला निवासी आरजू नाम के युवक से उसकी दो साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों ने चित्तूर में प्रेम प्रसंग में शादी कर ली थी। काफी दिनों तक वह साथ रहे।
कुछ दिन पहले उसका पति बिना बताए वहां से आ गया। वह उसका फोन नही सुन रहा है। उसने मेरठ के किसी युवक से शादी की है। इस जानकारी के बाद वह यहां आई है। शिकायत करने पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह मुजफ्फरनगर आई है।
आरोप था कि यहां की पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की, जबकि वह अपने पति के घर जाना चाहती है। कुछ लोगों ने उसे महिला थाने भेज दिया। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे।
Trending Videos