सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: बादल को पसंद नहीं था सौतेला पिता रॉकी, दोस्त के साथ की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की हत्या बड़ौत में उसकी पत्नी रेणू के घर पर की गई थी। बेटे बादल को सौतेला पिता पसंद नहीं था। यही वजह है कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात अंजाम दी। मां बहाने से लेकर गई।

वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी करीब 100 किमी घूमते रहे। इसके बाद दाव से सिर और धड़ अलग कर दिया गया। कादीपुर के जंगल में शुभम के खेत में गड्ढा खोदकर धड़ दबाया गया। पुलिस ने आरोपी मोंटी त्यागी का चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रेणू अपने दूसरे पति विकसित उर्फ रॉकी को 18 मई को गाड़ी में ऋषिकेश ले जाने की बात कहते हुए लेकर गई थी। इसी रात हत्या की वारदात अंजाम दी गई। पकड़े गए आरोपी भोपा के गांव मलपुरा निवासी अभी त्यागी उर्फ मोंटी की गिरफ्तार से राज से पर्दा उठना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले बादल ने अपने साथी मोंटी के साथ मिलकर रॉकी के साथ मारपीट की। इसके बाद गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी में शव को लेकर उसे ठिकाने लगाने के लिए लेकर चल दिए। जगह न मिलने के कारण दोनों शव को लेकर सिखेड़ा, गंगा बैराज व भोपा, मोरना भी लेकर पहुंचे लेकिन सुरक्षित स्थान व मौका नहीं मिला तो दोनों ने अपने साथी कादीपुर निवासी साथी शुभम को बुलाया।
तीनों ने शुभम के खेत में गड्ढा खोदकर गर्दन काटने के बाद धड़ को जमीन में दबा दिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी रेणू, पुत्रवधू निशा, बेटा बादल व उसका दोस्त मोंटी व शुभम कहीं न कहीं शामिल रहे हैं। हत्या व शव छिपाने में मोंटी, बादल व शुभम की भूमिका सामने आई है। पुलिस की टीम बनाई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को हरियाणा, पंजाब तक तलाशा जा रहा है। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
--------
रॉकी की तलाश कराती रही रेणू, दबाव बढ़ा तो हुई गुम
पीड़ित परिजनों का कहना है कि रॉकी लापता हुआ तो रेणू भी उनके साथ रॉकी को तलाशने के लिए ऋषिकेश गई थी। जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही गई तो वह दोबारा तलाश कराने नहीं पहुंची।
--------
इनसेट
रिश्तेदारों के तंज से बादल के मन में बढ़ी खटास
पुलिस जांच में सामने आया कि रॉकी ने पहली शादी ऋषिकेश में की थी। कुछ दिन तलाक हो गया। इसके बाद वह बागपत के दाहा की रहने वाली और वर्तमान में बड़ौत में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रही रेणू के संपर्क में आया। रेणू भी अपने पहले पति से अलग रह रही है। पहली शादी से उसका बेटा बादल और एक बेटी है। बादल को मां का यह रिश्ता पसंद नहीं था। बादल की पत्नी निशा को भी रॉकी का बड़ौत आना-जाना अच्छा नहीं लगता था। फरवरी माह में शादी के दौरान रिश्तेदारों ने तंज कसे थे। बादल को शक था कि उसके पिता की संपत्ति में रॉकी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए भी बादल को पसंद नहीं था कि रॉकी उनके साथ रहे। बादल को पता था कि रॉकी उसके कहने पर नहीं आएगा, इसलिए उसने मां का सहारा लिया। बुलवाने के बाद हत्या कर दी। शव जमीन में दबा दिया और गर्दन नहर में फेंक दी। उसे तलाशा जा रहा है।
------
लापरवाही पर सिखेड़ा पुलिस की होगी जांच
परिजनों का आरोप है कि सिखेड़ा पुलिस ने लापरवाही बरती है। सूचना के कई दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। एसएसपी के आदेश पर सीओ मंडी को जांच दी। दो दिन मृतक की पत्नी, बेटे व पुत्रवधू के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने कहा कि लापरवाही के मामले में एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है। दोषी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
---
यह था मामला
बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी को उसकी पत्नी रेणू 18 मई को अपने साथ ऋषिकेश जाने के लिए साथ लेकर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने 25 मई को सिखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 30 मई को पत्नी, उसके बेटे बादल व पुत्रवधू निशा के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed