{"_id":"6a1f3757eb3672df75015f95","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-172654-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैफे संचालक पर हमले में पकड़े गए चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैफे संचालक पर हमले में पकड़े गए चार आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतनपुरी। रियावली नंगला में उधार के 3500 रुपये मांगने को लेकर कैफे संचालक और उसके बेटों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वांछित नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पिछले 28 मई को रियावली नंगला निवासी अफसर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गांव के ही शाकिब, सदाकत, औरंगजेब, नीशू, आदिल, हासिम, आकिल, मनव्वर एवं सरफराज आदि उसके कैफे पर आए और उससे उधार सामान मांगने लगे। पिछले उधार के 3500 रुपये देने की बात कही तो आरोपियों ने लाठी डंडों तथा धारदार हथियारों से अफसर के साथ मारपीट की। अफसर को बचाने आए उसके बेटे फरमान, राशिद एवं अतीकुर्ररहमान को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था।
पीड़ित ने शाकिब, सदाकत, औरंगजेब, नीशू, आदिल, हासिम, आकिल, मनव्वर एवं सरफराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हासिम का शांति भंग में चालान किया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित रियावली नंगला निवासी साकिब, अबरार, औरंगजेब और आदिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
Trending Videos