सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   positive news

Muzaffarnagar News: बेटी के पिता को मुखाग्नि देते ही जल गई पुरानी परंपरा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
positive news
बहादुरपुर खेडी वीरान में पिता की चिता को मुखा​ग्नि देती मनु : स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंसान के जन्म से लेकर अंतिम पड़ाव तक सामाजिक नियम भी साथ चलते हैं। सदियों से चले आ रहे यही नियम अटूट परंपरा है। समाज ने ही मुखाग्नि देने का दायित्व बेटों या परिवार के पुरुषों के हिस्से में रखा। बहादुरपुर खेड़ी वीरान में मास्टर हरेंद्र सिंह (70) का निधन हुआ। घर में सिर्फ बेटियां होने के कारण सवाल मुखाग्नि तक पहुंचा।

मंझली बेटी मनु ने श्मशानघाट तक जाने का फैसला किया। आंखों में आंसू लिए ग्रामीणों ने हौसला बढ़ाया तो बेटी ने पिता की चिता में आग लगाई। पिता पंचतत्व में विलीन हुए और परंपरा जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ सड़क स्थित बहादुरपुर में बुजुर्ग मास्टर हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहे थे। परिवार की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे रजत उर्फ बिट्टू का करीब आठ महीने पहले जोली नहर में हुए हादसे में निधन हो गया था। मास्टर हरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों ग्रामीण श्मशान घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

हर किसी की आंखें नम थीं। मंझली बेटी ससुराल मोघपुर से पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। उसने ग्रामीणों के बीच अपने पिता को मुखाग्नि देने का साहसिक निर्णय लिया। परिवार और गांव के सभी लोगों ने उसके इस निर्णय का सम्मान किया। उन्होंने मनु को मुखाग्नि देने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed