सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: आस्ट्रेलिया से कोर्स कराने का झांसा देकर 11.53 लाख रुपये ठगे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवक को अच्छी नौकरी लगने के नाम पर आस्ट्रेलिया से दो साल का कोर्स कराने का झांसा देकर 11 लाख 53 हजार 505 रुपये ठग लिए गए। काम नहीं होने पर भी आरोपी लोग पीड़ित पक्ष को झूठे मामले में फंसाने व जान से मरवाने की धमकी दे रहे है।
Trending Videos



करनाल में रहने वाले मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी के मूल निवासी राम निवास ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे सक्षम ने कुछ समय पहले मोहाली चंडीगढ़ की वर्ल्ड मोरेशन नेटवर्क सर्विस का एक विज्ञापन देखा। उनके बेटे से बातचीत होने होने के बाद कंपनी के मालिक गौरव तलवार, हैड वीजा काउंसलर साहिल व ब्रांच मैनेजर नविंद्र उनके घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे को अच्छी नौकरी का झांसा दिया। कहा कि वह उसे आस्ट्रेलिया में दो साल का कोर्स कराएंगे इसके बाद उसकी अच्छी नौकरी लग जाएगी। वीजा व अन्य औपचारिकता भी खुद ही पूरी करने की बात कही।

वह अपने बेटे के साथ कंपनी के मोहाली कार्यालय में गए। तीनों आरोपी उन्हें मिले। उन्हें पूरी औपचारिकता पूरी करने का वादा किया। इसके बाद कई बार में उनसे 11 लाख 53 हजार 505 रुपये लिए गए। इसके बाद भी उनका काम नही कराया गया। लिविंग एक्सपैस के नाम भी रुपया लिया गया। वर्ष 2025 में धोखाधड़ी की गई। लीविंग एक्सपैस के नाम पर नुन फंड के लिए उनकी पत्नी ललिता देवी के नाम से बंधन बैंक व काटका बैंक चंडीगढ़ में खाते खुलवाए गए।

आरोप है कि अब जब भी काम के बारे में बातचीत की जाती है तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने व जान से मरवाने की धमकी दी जाती है। उनसे जबरन खाली पेपरों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। पचास रुपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कराया गया। आस्ट्रेलिया दूतावास में फीस जमा होना भी बताया गया। गूगल पर की गई शिकायत को हटाने का भी दबाव बनाया।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने पर भी कार्रवाई नहीं की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed