फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: एक करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर एक करोड़ एक लाख दो हजार की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी शहनवाज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। म्यूल खातों में पैसा मंगा कर ठगी की गई थी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक पेपर मिल के सलाहकार निदेशक डीसी शर्मा से फेसबुक पर गीतिका कपूर उर्फ ‘जीजी’ ने भावनात्मक संबंध बनाकर वादी को डीजीएक्ससी नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनसे एक करोड़ एक लाख दो हजार रुपये ठग लिए। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ भी दिखाया गया। धन निकासी के समय आरोपियों ने ‘फाइनल वेरिफिकेशन’, ‘डेटा रिपेयरिंग’, ‘एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस’ आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई कर इस मामले में गंगोह निवासी शहनवाज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। इससे पहले गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी अब्दुल कादिर, ओडिशा के गांव बेलपहाड़ निवासी व अलीगढ़ में रहने वाले मोहम्मद आकिब अली, मध्य प्रदेश निवासी निखिल त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के गांव पंडरी निवासी बलवंत जायसवाल, दिल्ली के स्वरूप नगर थाने की नंगली पुणे कॉलोनी निवासी मोहित कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब के भटिंडा की वीर कॉलोनी निवासी हरीश जैन व मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हनुमान कॉलोनी डाबरा निवासी विवेक बंजारा को भी इस मामले में कोर्ट के माध्यम से तलब कर आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के अलावा पुलिस को फैजुल उर्फ फुजैल, उबेद व साकिब की तलाश है। इस प्रकरण में अब तक लगभग 23 लाख रुपये आरोपियों के खातों में फ्रीज कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed