फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Artist Creates 34-Inch Jagannath Rath, Earns World Record Recognition

UP: पेपर स्टिक से बनाया 34 इंच का जगन्नाथ रथ, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मुजफ्फरनगर के तुषार का कमाल

Thu, 16 Jul 2026 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 03:15 PM IST
सार

 मुजफ्फरनगर के कलाकार तुषार शर्मा ने रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से 34 इंच का भगवान जगन्नाथ रथ बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनकी कलाकृति को मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Artist Creates 34-Inch Jagannath Rath, Earns World Record Recognition
वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ तुषार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से 34 इंच का भगवान जगन्नाथ रथ बनाकर शहर के युवा कलाकार तुषार शर्मा ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनकी इस अनूठी हस्तनिर्मित कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हस्तनिर्मित पेपर रथ कलाकृति के रूप में मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है।

विज्ञापन


17 दिनों की मेहनत से तैयार हुआ रथ
गांधी कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस रथ को पूरी तरह रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से तैयार किया है। रथ का प्रत्येक हिस्सा हाथों से बनाया गया है। इसकी बारीक नक्काशी, पारंपरिक स्वरूप और आकर्षक डिजाइन इसे विशेष बनाते हैं। इस कलाकृति को तैयार करने में लगातार 17 दिनों की मेहनत लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आशियाने पर संकट, महिलाओं के छलके आंसू-धरना जारी, विधायक अतुल प्रधान से लगाई राहत की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
तुषार शर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल एक कलाकृति बनाना नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति, भगवान जगन्नाथ की आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था। रीसाइकिल सामग्री से तैयार यह रथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।

अब बना रहे हैं जगन्नाथ पुरी मंदिर का मॉडल
विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद तुषार शर्मा अब श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर का विस्तृत मॉडल तैयार कर रहे हैं। यह मॉडल भी पूरी तरह रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

पहले भी बना चुके हैं कई आकर्षक मॉडल
तुषार शर्मा पिछले पांच वर्षों से पेपर कला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह राम मंदिर, इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमस ट्री, शिवलिंग और कई महापुरुषों के आकर्षक मॉडल एवं चित्र तैयार कर चुके हैं। उनकी कलाकृतियां अपनी बारीकी और रचनात्मकता के लिए सराही जाती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed