फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: CNG Roadways Bus Catches Fire on Delhi-Dehradun Highway, All Passengers Safe

Muzaffarnagar: भैंसाली डिपो की सीएनजी रोडवेज बस में लगी आग, 45 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Thu, 16 Jul 2026 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भैंसाली डिपो की सीएनजी रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से 45 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:  CNG Roadways Bus Catches Fire on Delhi-Dehradun Highway, All Passengers Safe
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहलना चौक के पास शुक्रवार दोपहर मेरठ के भैंसाली डिपो की एक सीएनजी रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन




इंजन से धुआं उठते ही चालक ने रोकी बस
जानकारी के अनुसार भैंसाली डिपो की रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहलना चौक के पास चालक को इंजन की ओर से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आशियाने पर संकट, महिलाओं के छलके आंसू-धरना जारी, विधायक अतुल प्रधान से लगाई राहत की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के उतरते ही हुआ धमाका
सभी यात्रियों के सुरक्षित उतरने के कुछ ही देर बाद बस में तेज धमाका हुआ और आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed