{"_id":"69de9217de5e5e7a80067a6e","slug":"dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-procession-taken-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-169235-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर में बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहेब के चित्र लेकर नारे लगाते हुए युवाओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। जगह-जगह यात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा भी की।
टाउनहॉल से यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा बाबा साहेब की जय के नारों के साथ शुरू हुई। झांसी की रानी से होते हुए हनुमान मंदिर, मीनाक्षी चौक, खालापार, शामली अड्डा, शिव चौक होते हुए कचहरी गेट पर संपन्न हुई।
इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, राकेश शर्मा, समाजसेवी डॉ. जेपी सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोभायात्रा में राजकुमार सिद्धार्थ, दीपचंद, रजनीश गौतम, विजय कश्यप, नीरज कुमार, संजय जाटव, डॉ. मुकेश गौतम शामिल रहे।
-
आंबेडकर चौक किया जाए अलमासपुर चौराहे का नाम
मुजफ्फरनगर। आंबेडकर युवा मंच की ओर से विचार गोष्ठी की गई। पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष राधेश ने बताया कि युवा मंच ने प्रस्ताव रखा की अलमासपुर चौराहे का नाम डॉ. आंबेडकर चौक कराने के लिए नगरपालिका चेयरपर्सन से मांग की जाएगी। गोष्ठी में सुखबीर सिंह, अनिल, वीरपाल सिंह, अनुराग सिंह, प्रमोद कुमार, प्रभात कुमार, सतपाल सिंह मौजूद रहे।
-- --
राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया नमन
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष संजय राठी ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विदित मलिक, रमेश काकड़ा, संजीव लंबा, विवेक कादियान, सुधीर भारतीय मौजूद रहे। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पुष्प अर्पित किए गए। सपा सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राकेश शर्मा, बॉबी त्यागी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर मौजूद रहे। कांग्रेस ने जिला कैंप कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कमल मित्तल, महिला विंग की जिलाध्यक्ष अफसाना अंसारी, सतीश शर्मा, इमरान, रजत, शबाना कुरैशी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X