सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every branch will have to achieve the target: Ramnath Singh

प्रत्येक शाखा को प्राप्त करने होंगे लक्ष्य : रामनाथ सिंह

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Every branch will have to achieve the target: Ramnath Singh
जिला सहकारी बैंक की बैठक में बोलते सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्यों और उनकी उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
Trending Videos

फसली ऋण वसूली, गोदाम निर्माण, ब्याज अनुदान और उर्वरक वितरण की जानकारी ली गई। स्पष्ट किया कि प्रत्येक शाखा को अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने होंगे। अधिकारियों को 15 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित शाखा पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार और सभी अनुभाग अधिकारियों और शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया। सभापति ने निक्षेपों, ऋण वितरण और सहकार से समृद्धि योजना की पर चर्चा की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने विकास, वसूली, लेखा और कम्प्यूटरीकरण की वर्तमान स्थिति बताई। उन्होंने 31 मार्च तक अधिकांश लक्ष्य पूरे कर लेने का भरोसा दिलाया।
अध्यक्ष ने अच्छा प्रदर्शन करने वाली शाखाओं की प्रशंसा की और लक्ष्य से पीछे चल रही शाखाओं को सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को 15 दिनों की कार्ययोजना बनाकर कार्यों का अनुश्रवण और मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed