सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father and uncle accused of sexually assaulting a teenager, both arrested

Muzaffarnagar News: पिता व चाचा पर किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोप, दोनों गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father and uncle accused of sexually assaulting a teenager, both arrested
- नगर क्षेत्र में हुई रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक किशोरी का उसके पिता व चाचा ने यौन उत्पीड़न किया। दोनों से परेशान किशोरी ने अपनी मामी को सूचना दी तब मामला पुलिस मेंं पहुंचा। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है। उसके परिवार में 14 साल की बेटी है। उसकी पत्नी पांच साल पहले उन्हें छोड़ कर चली गई थी तभी से व्यक्ति अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन

उसका भाई खालापार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। आरोप है कि लगभग एक माह पहले किशोरी अपने चाचा के घर रहने के लिए गई थी। वहां पर चाचा ने किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी अपने पिता के पास घर लौट आई थी। उसने अपने पिता को बताया। आरोप है कि चार दिन पहले उसके साथ उसके पिता ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। उसे धमकाया गया। परेशान होकर व डर कर किशोरी शामली में रहने वाली अपनी मामी के घर पहुंची।

उसने वहां पूरे मामले की जानकारी अपनी मामी को दी। इसके बाद मामी व अन्य परिजनों के साथ किशोरी बृहस्पतिवार को एसपी सिटी से मिली। उन्हें घटना की जानकारी दी।
मामले की जानकारी लेकर एसपी सिटी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि शिकायत मिलने पर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। प्रथम दृष्टया बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed