{"_id":"6a7cd0c62e5cef74f20106e1","slug":"five-members-of-cow-slaughter-gang-arrested-four-injured-including-a-history-sheeter-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-178121-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गोकश गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गोकश गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गोकश गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपी घायल हुए हैं। एक गोवंश जीवित मुक्त कराया गया। सिविल लाइन थाने के दरोगा कृष्ण कपूर की बुलेट प्रूफ जैकेट से गोली छूकर निकल गई ।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि सिविल लाइन व नई मंडी क्षेत्र में सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गोकशी की शिकायत आ रही थी। दो रिपोर्ट भी दर्ज की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस को मंगलवार देर रात जानकारी मिली कि गोकश गिरोह बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन की तरफ जंगल में मौजूद है।
एसओजी व सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची तो वहां आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में खालापार के किदवई नगर निवासी रियासत व सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर लालू उर्फ जावेद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके तीसरे साथी यामीन कॉलोनी सरवट निवासी पप्पू उर्फ आस मोहम्मद को कांबिंग में गिरफ्तार किया। तीन अन्य आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
दरोगा कृष्ण कपूर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। गोकशी के उपकरण, दो तमंचे, बांट व तराजू बरामद हुआ। दोनों घायल आरोपी कुछ दिन पहले जेल से आए हैं। बुधवार सुबह नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो दिन पहले सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गोकशी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य नसीरपुर वाले रास्ते पर निर्माणाधीन मकान में छिपे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
सिविल लाइन की इमरान कॉलोनी निवासी जीशान उर्फ कल्लू व फरमान घायल हो गए। एक आरोपी भाग गया। आरोपियों ने पचेंडा रोड पर जो गोवंश का अवशेष मिला था। वह अवशेष ले जाते हुए गिरना बताया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का एक ही गिरोह है। उनके खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं।