सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster history-sheeter Gokash injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर गोकश घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gangster history-sheeter Gokash injured in encounter
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वांछित गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी साजिद उर्फ भूटानी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं ।
Trending Videos

थाना पुलिस मंगलवार की रात कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाब में फायरिंग की। इससे पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश शातिर गौकश है । उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 14 मुकदमे दर्ज है । वह शाहपुर थाने में गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा है। वह बुढाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed